जन अभियान परिषद के नेतृत्व में 60 बोरियों से हुआ जल संचयन कार्य, ली गई जल संरक्षण शपथ
जमुना कोतमा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचयन अभियान के अंतर्गत विकासखंड अनूपपुर सेक्टर–01 की अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र स्थित चंदास नदी में शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को बोरीबांधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 बोरियों का बोरीबांधन कार्य सामूहिक श्रमदान से संपन्न किया गया
कार्यक्रम में जिला समन्वयक उमेश पांडेय, परामर्शदाता विक्रम सिंह महोबिया, अनिल सिंह, सीएमसीएलडीपी के छात्र–छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित जनों ने श्रमदान के साथ-साथ जल संचयन एवं संरक्षण को जीवन में अपनाने की शपथ भी ली
जन अभियान परिषद ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बहते हुए एवं वर्षा जल को संरक्षित कर भू-जल स्तर में वृद्धि, कृषि कार्यों, पशु–पक्षियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया


















