अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान 8 से 15 अगस्त तक

WhatsApp Group Join Now

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान 8 से 15 अगस्त तक

 

अनूपपुर 6 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विषय पर आधारित अभियान 8 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने दी है।

 

उन्होंने बताया है कि अभियान सामूहिक उत्सव और नागरिक कर्तव्यों की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिससे स्वच्छ और सुजल गांव की अवधारणा (स्वच्छता और जल सुरक्षा) को स्वतंत्रता की भावना से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री जी की प्रभावी वास (वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन) की संकल्पना को आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि सतत स्वच्छता, सुरक्षित जल आपूर्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वच्छता को सुनिश्चित किया जा सके।

 

अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवो/ ग्राम पंचायतो में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी जैसे स्वच्छ सुजल गांव संकल्प, सामुदायिक साफ-सफाई अभियान, वास परिसंपत्तियों की साफ-सफाई, जन जागरूकता गतिविधियां एवं जल संरक्षण गतिविधियां की जानी हैं। अभियान का समापन 15 अगस्त 2025 को प्रमुख वास स्थलों (जैसे अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थल आदि) पर ध्वजारोहण समारोह के साथ किया जाएगा। यह प्रतीकात्मक गतिविधियां स्वतंत्रता, गरिमा और समृद्धि को दर्शाएगी जो सुरक्षित जल और स्वच्छता की उपलब्धता से प्राप्त होती है।

 

जिला पंचायत के सीईओ श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जनजाति कार्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, शिक्षा, जन अभियान परिषद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला प्रमुख अधिकारियों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान में जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत में सक्रिय भागीदारी के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विशेष रूप से ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियां, स्वसहायता समूह, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालयों के बच्चे, स्वयंसेवक और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को अभियान में जोड़ने तथा अभियान गतिविधियों के संचालन अवधि के दौरान समस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुख हैशटैग उपयोग अनिवार्य रूप से करने तथा अभियान गतिविधियों का प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment