अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम अंतर्गत निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

WhatsApp Group Join Now

’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम अंतर्गत निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 

अनूपपुर 11 नवंबर 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में 09 से 14 नवम्बर 2025 तक ’’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जनसामान्य तक न्याय की पहुॅंच सुनिश्चित करना है।

उक्त ’’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय अनूपपुर, तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, संस्कार लॉ कॉलेज अनूपपुर, शासकीय आईटीआई अनूपपुर एवं भारत ज्योति हाईस्कूल अनूपपुर में निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

उक्त कार्यक्रमों में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल द्वारा उक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को ’’न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ के संबंध में जानकारी दी गई तथा उक्त प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment