इंदौर में EOW का बड़ा एक्शन: उद्यान अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, नगर निगम स्थित ऑफिस सील
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के कई ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से कई दस्तावेज़ और अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके बाद EOW ने नगर निगम स्थित उनके ऑफिस को पूरी तरह से सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। इस रेड ने नगर निगम में हलचल मचा दी है, वहीं EOW की टीम जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि चेतन पाटील सालों से नगर निगम में उद्यान विभाग का काम देख रहा है।