अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक मे अतिक्रमित शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp Group Join Now

अमरकंटक मे अतिक्रमित शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

 

अनूपपुर 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगर परिषद अमरकंटक द्वारा वार्ड क्रमांक 8 में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 08, नर्मदा नदी के दक्षिणी तट क्षेत्र के कुल 10 स्थलों पर अवैध रूप से निर्मित झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कार्यवाही के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते तथा पुलिस विभाग का बल मौके पर उपस्थित रहा। संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न की गई।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment