अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा में अतिक्रमण बना सिरदर्द, सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था से जनजीवन बेहाल रिपोर्टर – अजय ताम्रकार

WhatsApp Group Join Now

 

कोतमा में अतिक्रमण बना सिरदर्द, सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था से जनजीवन बेहाल

रिपोर्टर – अजय ताम्रकार

कोतमा। नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है। व्यापारियों द्वारा निजी वाहन खड़े कर मार्गों को अघोषित पार्किंग में बदल दिया गया है, जिसके कारण पूरे नगर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई दिखाई दे रही है। बाजार एवं पंचायती मंदिर रोड पर लगभग हर घंटे लगने वाले जाम से आमजन त्रस्त हैं

इसी समस्या से निजात दिलाने हेतु 13 नवम्बर गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया के नेतृत्व में राजस्व अमले ने सुबह से ही आजाद चौक, गांधी चौक, पुराना स्टेट बैंक रोड, महावीर मार्ग सहित अन्य मार्गों में अभियान चलाया। सड़कों पर फैल रही सब्जी, चाट-फुल्की की दुकानों को हटवाते हुए उन्हें अटल चौपाटी और पुराने फाटक रोड में व्यवस्थित रूप से लगाने की कार्रवाई की गई

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका कर्मचारियों से विवाद भी किया। विदित है कि नगर में अतिक्रमणकारी लंबे समय से मुख्य सड़कों व दुकानों के सामने अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। दुकानों में रखा सामान सड़क तक फैला रहने से मार्ग संकरे हो जाते हैं और आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है

सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने ग्राहक पार्किंग की जगह बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे वाहन खड़े करने की जगह और ट्रैफिक दोनों प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने और अव्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment