एसईसीएल मुख्यालय में ले. कर्नल अशोक कुमार को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय में 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले ले. कर्नल अशोक कुमार को एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह में सम्मानित किया गया कार्यक्रम 29 नवंबर को मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन/जनसंपर्क) मनीष श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, सुरक्षा विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
समारोह के दौरान ले. कर्नल अशोक कुमार को शाल, श्रीफल, पुष्पहार तथा समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। निदेशक बिरंची दास ने अपने संबोधन में कहा कि अशोक कुमार कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करने की उत्कृष्ट क्षमता रखने वाले अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से उन्होंने एसईसीएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा
अपने उद्बोधन में ले. कर्नल अशोक कुमार ने एसईसीएल प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था में कार्य करना उनके लिए गर्व की बात रही और यहाँ का अनुभव जीवनभर की पूँजी रहेगा
कार्यक्रम का संचालन और सेवानिवृत्त अधिकारी का परिचय प्रबंधक (मानव संसाधन—औद्योगिक संबंध) वरुण शर्मा ने दिया

















