अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जंगली जानवरों के शिकार के लिये लगाये बिजली के तार ने ली जान पुशवाराम की मौत का खुला राज, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

जंगली जानवरों के शिकार के लिये लगाये बिजली के तार ने ली जान

पुशवाराम की मौत का खुला राज, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

एमसीबी/केल्हारी। थाना केल्हारी क्षेत्र में कैलाशपुर निवासी पुशवाराम (55 वर्ष) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मर्ग क्रमांक 29/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज मौत की जांच में सामने आया कि 21 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1.30 बजे रास्ते में अवैध रूप से बिछाए गये विद्युत तार की चपेट में आकर पुशवाराम की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद शव को जंगल में छिपा दिया गया था।

घटना के बाद थाना केल्हारी में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 105, 238 बीएनएस और 135(1)(ख) विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ अलेक्सियुस टोप्पो के निर्देश में थाना प्रभारी उप निरीक्षक टिकेश्वर यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेहियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर संदेही जगतलाल को तलब कर पूछताछ की गई।

कड़ी पूछताछ में जगतलाल ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों चैन सिंह, घनश्याम निवासी आमादमक, ज्ञान सिंह और राजकुमार निवासी केलुआ के साथ जंगली जानवरों का शिकार करने के लिये बिजली का तार बिछा रहा था। उसी तार में फंसकर पुशवाराम की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपियों ने शव को कैलापुर भुतही डोंगरी जंगल में छिपा दिया वहीं प्रयुक्त जी.आई. तार और शीशी को प्लास्टिक के झोले में भरकर जगतलाल ने अपने घर के आंगन में जमीन में गाड़ दिया तथा बांस की खुंटी को जला दिया ताकि कोई सबूत ना बचे। अपराध सिद्ध होने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूरा खुलासा पुलिस टीम की सक्रियता का परिणाम है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक टिकेश्वर यादव, सउनि बंधुराम, प्रधान आरक्षक ललित यादव, संजय पाण्डेय, विनोद खलखो,

आरक्षक सुरेश तिग्गा, मुरारी सिंह, राजेश सेन, तेजप्रताप सिंह, बालकरण कुजूर, इजित सिंह, अनिमा मिंज, चालक आरक्षक अमित सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment