अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मनेन्द्रगढ़ तहसील साहू संघ का चुनाव सम्पन्न,सर्वसम्मति से महेश साहू बने तहसील अध्यक्ष, समाज में एकता का संदेश

WhatsApp Group Join Now

मनेन्द्रगढ़ तहसील साहू संघ का चुनाव सम्पन्न,सर्वसम्मति से महेश साहू बने तहसील अध्यक्ष, समाज में एकता का संदेश

 

मनेन्द्रगढ़/बरबसपुर। जिला साहू संघ मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को मनेन्द्रगढ़ तहसील साहू संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की आरती के साथ हुई जिसके बाद सबकी सहमति से विभिन्न पदों के लिए चुनाव किया गया।

सर्वसम्मति से महाराजपुर निवासी महेश साहू को मनेन्द्रगढ़ तहसील साहू संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में

 

उपाध्यक्ष: राजेन्द्र साहू (बरबसपुर)

 

महिला उपाध्यक्ष: श्रीमती सीमा साहू (नागपुर)

 

संगठन सचिव: रवि कुमार साहू (लोहारी)

 

महिला संगठन सचिव: श्रीमती अनीता साहू (लोहारी)

 

मनोनीत उपाध्यक्ष: कुशन साहू (मनेन्द्रगढ़)

 

महामंत्री: रामसजीवन साहू (लोहारी)

 

कोषाध्यक्ष: दीपक कुमार साहू (नागपुर)

 

सचिव: रामकुमार साहू (लोहारी)

 

सह सचिव: कौशल साहू (मनेन्द्रगढ़)

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन साहू (लोहारी) द्वारा किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश साहू ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज में एकता, सहयोग और पारस्परिक सद्भाव को मजबूत करना है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही हमारी प्राथमिकता है।

मिली जानकारी के अनुसार महेश साहू पूर्व में वर्ष 2016-17 में मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, कोरिया जिला संयुक्त सचिव, तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (छत्तीसगढ़) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रामबरन साहू, पूर्व अध्यक्ष कोरिया रामस्वरूप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री एमसीबी बसंत साहू, तथा उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता (मनेन्द्रगढ़) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सभा में विशेष रूप से चंद्रप्रकाश साहू, रामकुमार साहू (सभापति लोहारी), नानकराम साहू, संतलाल साहू, राजकुमार साहू, दिनेश साहू, मोतीलाल साहू, सुखलाल साहू और सातमन्यु साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक जयकारों और समाज में एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment