अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा में घूम धाम से मनाई गई ईद नपा अध्यक्ष ने दी बधाई,प्रशासन रहा अलर्ट

WhatsApp Group Join Now

कोतमा में घूम धाम से मनाई गई ईद
नपा अध्यक्ष ने दी बधाई,प्रशासन रहा अलर्ट

कोतमा / ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को नगर सहित क्षेत्र में शांति एवं अकीदत के साथ मनाया गया। ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। ईद पर नगर के इस्लाम गंज, बनिया टोला मस्जिद के साथ लहसुई गांव के पास ईदगाह में सैकड़ो की संख्या लोगों ने ईद की नमाज अदा किया गया। नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकवाद दिया। ईद की नमाज पर क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई

ईद पर लोगो ने नये नये कपड़े पहने और सेवइयां खाई। ईदगाह में मेले भी सजा रहा जहां बच्चों के द्वारा खिलौने सहित खाने पीने की वस्तुओं की खरीदी करते नजर आए बच्चों ने झूले का भी आनंद लिया। ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आया। सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यस्था बनी रही। सभी मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी साथ ही पेट्रोलिंग टीम भी लगातार प्रमुख चौराहों पर भ्रमण करती रही

नपा अध्यक्ष ने दी बधाई: ईदगाह पर नपा अध्यक्ष अजय सराफ,एसडीओपी आरती शाक्य,तहसीलदार ईश्वर प्रधान थाना प्रभारी सुंन्द्रेश सिंह ,सीएमओ प्रदीप झारिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। नपा अध्यक्ष ने सभी मुस्लिम भाइयों से ईद के त्यौहार मिल जुल कर मनाने की अपील किया और सभी को मुबारकवाद दी

शाम को चला सेवइया का दौर: ईद का त्यौहार मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक बाद दी है। शाम को एक दूसरे के घर जाकर सेवईयां का भी दौर चला। ईद की खुशी 2 से 3 दिन तक मनाया जाएगा

नगर पालिका ने किया व्यवस्था- ईदगाह स्थल पर नगर पालिका के द्वारा नमाजियों के लिए टेंट एवं पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्था भी कराई गई।ईदगाह स्थल पर प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment