अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कुंदा नदी को एक बार फिर साफ. स्वच्छ बनाने की कवायदें प्रशासनिक स्तर पर शुरु कीइसकी शुरुआत सफाई अभियान से हुई

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792,,,

 

 

 

 

खरगोन। शहर की जीवनदायिनी कही जाने वाली कुंदा नदी को एक बार फिर साफ. स्वच्छ बनाने की कवायदें प्रशासनिक स्तर पर शुरु की गई है। इसकी शुरुआत शनिवार को सफाई अभियान से हुई। नपा द्वारा शुरु किए गए कुंदा सफाई अभियान में नपाध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कोल ने भी शामिल होकर श्रमदान किया। सुबह से ही कुंदा तट पर नपा अधिकारी. कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता जुटने लगे थे। अधिकारियों ने भी आमजन के साथ हाथों में ग्लब्ज, मुह पर मास्क पहनने के बाद तगार. पावडा थामा और कुंदा किनारे पड़े कुड़े, करकट को समेटने लगे। कुंदा सफाई में जेसीबी मशीनो की भी मदद ली जा रही है, जिससे जलकुंभी सहित गाद एवं मिट्टी निकाली जा रही है। सीएमओ ने कहा कुंदा जीवन दायिनी नदी है, ऐसे स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी। यह अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण के निमित लगातार चलेगा। शनिवार और रविवार आमजन भी सहभागिता करे।

उल्लेखनीय है कि पहले भी चला था अभियान

इससे पहले भी कई बार कुंदा सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन यह फोटो सेशन तक ही सीमित रहा और कुंदा नहीं के आसपास गंदगी का बोलबाला रहा है

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment