अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

इंदौर–देवास प्रवास के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दी बधाई विश्व सनातन कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष जेपी साहू रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

WhatsApp Group Join Now

इंदौर–देवास प्रवास के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दी बधाई

विश्व सनातन कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष जेपी साहू रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इंदौर/देवास
विश्व सनातन कल्याण संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने इंदौर एवं देवास प्रवास के दौरान इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को महापौर महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की इस अवसर पर संघ के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जेपी साहू (शहडोल) विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभेच्छाएं दीं

प्रदेश अध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि पुष्यमित्र भार्गव का राष्ट्रीय स्तर पर चयन न केवल इंदौर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है उनके अनुभव और नेतृत्व से देशभर के महापौरों को मार्गदर्शन मिलेगा जेपी साहू ने यह भी कहा कि विश्व सनातन कल्याण संघ सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा

इस दौरान संघ की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सविता शर्मा (देवास) सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्यमित्र भार्गव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment