अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संतोष वर्मा के द्वारा आरक्षण पर दी गई विवादित टिप्पणी से स्वर्ण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा रिपोर्टर अबरार पठान, खरगोन

WhatsApp Group Join Now

संतोष वर्मा के द्वारा आरक्षण पर दी गई विवादित टिप्पणी से स्वर्ण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा 

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर अबरार पठान, खरगोन

खरगोन। अजाक्स के नए प्रांतीय अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आरक्षण पर दी गई विवादित टिप्पणी से स्वर्ण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

गुरुवार को ब्राह्मण समाजजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आईएएस वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

समाजजननों ने नाराजगी जताते हुए ज्ञापन में कहा कि ब्राह्मण समाज, उसकी सामाजिक मर्यादा, संस्कृति एवं परपंपराओं को लक्षित करते हुए अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध भड़काने वाली जातिगत टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से न केवल ब्राह्मण समाज आहत है बल्कि समाज में रोष व्याप्त है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment