शासन के खिलाफ खोला मोर्चा
वेयर हाउस संचालक एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
खरगोन। जिले में वेयरहाउस संचालन व्यवस्था बेपटरी हो रही है। वेयर हाउस संचालक शासकिय भंडारण के एवज में मिलने वाले किराये के भुगतान की पिछले 8 साल से राह तक रहे है। समय पर किराया नही मिलने से रखरखाव सहित संचालन व्यवस्था में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से अटके भुगतान के चलते मंगलवार को वेयर हाउस संचालकों ने एक जुटता दिखाते हुए शासन के खिलाफ मोचा खोला है। वेयर हाउस संचालक एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निजी गोदाम भंडारित स्कंधों के लंबित कराये भुगतान एवं विभिन्न स्कंधो में सुखत की समस्या एवं लंबित भुगतान की मांग की।

















