भिलगांव बाईपास पर संकेतक बोर्ड न होने से बड़ा हादसा हुआ, ठेकेदार को दिए निर्देश, रिपोर्ट अबरार पठान
लगाए बेरिकेट एवं रेडियम
खरगोन जिले के कसरावद तहसील के ग्राम भिलगांव के पास निर्माणाधीन बाईपास रोड पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बायपास निर्माण कार्य के दौरान चेतावनी या दिशा-निर्देशक संकेत न होने से चालक सड़क की स्थिति समझ नहीं पाते । और हादसे का शिकार हो जाते थे।
जिसको देखते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन और एसडीएम सत्येंद्र बेरवा ने मौके का निरीक्षण किया। रोड़ के ठेकेदार को बुलाकर स्थिति का अवलोकन कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर तत्काल स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए और ठेकेदार को चेताया कि बाकी के निर्माण स्थलों पर रेडियम लगे संकेतक और चेतावनी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं टाली जा सकें। यह कार्य पत्रकारों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को शिकायत की गई थी शिकायतों पर किया गया अमल और लगाए सांकेतिक बोर्ड l


















