अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एनेस्थीसिया डॉक्टर के न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो माह से सिजेरियन ऑपरेशन 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

औद्योगिक नगर पीथमपुर के एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो महीनों से ऑपरेशन से प्रसूति की सुविधा उपलब्ध नहीं है। एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी के कारण गंभीर गर्भवती महिलाओं को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है। लगभग तीन महीने पहले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए ऑपरेशन से प्रसूति की सुविधा शुरू की गई थी। इससे श्रमिक वर्ग के गरीब मजदूर परिवार लाभान्वित हो रहे थे। हालांकि, यह सुविधा पिछले दो महीनों से बंद है, जिसका मुख्य कारण ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने वाले डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) की अनुपलब्धता है। अस्पताल में सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर और सभी आवश्यक उपकरण मौजूद हैं। सुविधा शुरू करते समय बाहर से एनेस्थीसिया डॉक्टर बुलाए जाते थे, लेकिन आकस्मिक समय में उनकी समय पर उपलब्धता न होने के कारण ऑपरेशन से डिलीवरी का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है। इसके चलते गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को धार, इंदौर या निजी अस्पतालों में हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक अजय ग्रेवाल ने बताया कि शुरुआत में बाहर से एनेस्थीसिया डॉक्टर बुलाकर काम चलाया जाता था। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑन-कॉल डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं हो पाते, जिससे गंभीर गर्भवती महिलाओं को इंदौर रेफर करना पड़ता है। ग्रेवाल ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक और सर्वसुविधा युक्त ऑपरेशन थिएटर होने के बावजूद उन्हें मजबूरी में मरीजों को अन्य जगह भेजना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस कमी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है और जल्द ही स्थायी डॉक्टर की तैनाती की उम्मीद है।

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment