अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नशीली कोरेक्स सिरप जप्त अजीमुद्दीन उर्फ शेरू गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

नशीली कोरेक्स सिरप जप्त अजीमुद्दीन उर्फ शेरू गिरफ्ता

कोतमा पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी रत्नांम्बर शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की रात को गोविन्दा कालोनी स्थित किराना दुकान में छापेमारी करते हुए कोरेक्स कफ सिरप के साथ आरोपी शेख अजीमुद्दीन उर्फ शेरू पिता शेख नवाजूद्दीन को गिरफ्तार किया है

बताया जाता है कि वार्ड क्र 12 ओल्ड डबल स्टोरी पर स्थित आरोपी के द्वारा किराना दुकान की आड़ मे नशीली दवाओं की बिक्री की की जाती रही। रेड कार्यवाही करते हुए 09 बॉटल कोरेक्स कफ सिरप कीमती 1755/रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से नशीली सिरप कहा से लाना एवं बेचे जाने को लेकर जांच कर रही है

मामले में एनडीपीएस एक्ट एवं म0प्र0 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट की धारा 8/21,22 की धाराओं में अपराध पंजीबध्द किया गया है । आरोपी शेख अजीमुद्दीन उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायालय पेश किया गया है

कार्यवाही में निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल, सउनि सुखीनंद यादव, रामखेलावन यादव, अभय त्रिपाठी, मनोज उपाध्यय, इस्तयाक खान ,अनिल मरावी, पिन्की प्रजापति शामिल रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment