अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

डॉ. डी.के. सोनी को अटल भारत गौरव सम्मान RTI एवं PIL क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

WhatsApp Group Join Now

डॉ. डी.के. सोनी को अटल भारत गौरव सम्मान

RTI एवं PIL क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

अंबिकापुर / सरगुजा। सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनहित की लड़ाई में दो दशकों से सक्रिय प्रसिद्ध RTI एवं PIL एक्टिविस्ट अधिवक्ता डॉ. डी.के. सोनी को असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित समारोह में अटल भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. नुमाल मोमिन एवं फिल्म अभिनेता अली खान के करकमलों से प्रदान किया गया। यह डॉ. सोनी का 47वाँ राष्ट्रीय सम्मान है

 

डॉ. सोनी ने अब तक 4500 से अधिक RTI आवेदन तथा 18 जनहित याचिकाएँ (PIL) दायर कर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक दोषों और जन अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को उजागर किया है। इनमें से 3 याचिकाएँ सुप्रीम कोर्ट में लंबित/निर्णीत हैं। उनके प्रयासों से सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी, गरीब एवं श्रमिक वर्ग को न्याय और अधिकार दिलाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है

 

वे बिना फीस लिए सैकड़ों जरूरतमंदों की पैरवी कर चुके हैं। मनरेगा, वनाधिकार, फर्जी बिलिंग घोटालों सहित कई मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका ने सरकारी तंत्र में पारदर्शिता की मिसाल स्थापित की है। उनके जीवन एवं संघर्ष पर आधारित हिंदी फिल्म ‘DK’ भी शीघ्र रिलीज होने वाली है

 

सम्मान प्राप्ति पर डॉ. सोनी ने कहा

“यह सम्मान मेरे व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समाज और न्याय की लड़ाई में जुड़े सभी लोगों का है। यह मुझे आगे और दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की प्रेरणा देता है

 

सम्मान की घोषणा के बाद सरगुजा सहित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों में हर्ष की लहर है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment