अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वर्ल्ड चैंपियन साइना नेहवाल के हाथों डॉ. डी.के. सोनी सम्मानित

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड से नवाजे गए, मिला बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टिविस्ट सम्मान

 

नई दिल्ली/सरगुजा

सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई–पीआईएल एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। उन्हें इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड के अंतर्गत बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टिविस्ट के सम्मान से नवाजा गया यह सम्मान देश की राजधानी दिल्ली में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित भव्य समारोह में बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियन, पद्म भूषण व पद्म श्री साइना नेहवाल के करकमलों से प्रदान किया गया

 

डॉ. डी.के. सोनी एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता, निडर आरटीआई योद्धा और अनुभवी अधिवक्ता हैं, जिन्होंने बीते दो दशकों से न्याय, पारदर्शिता और सामाजिक समानता के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने अब तक 4800 से अधिक आरटीआई आवेदन दायर किए हैं तथा इन्हीं के आधार पर 18 से अधिक जनहित याचिकाएं दाखिल कीं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट में 3 महत्वपूर्ण मामले भी शामिल हैं

 

उनकी विधिक सक्रियता केवल दस्तावेजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर आदिवासी समुदायों, गरीब मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। बिना शुल्क सैकड़ों मामलों में गरीबों की पैरवी करने के साथ-साथ मजदूरी, भूमि अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनके प्रयासों से अब तक एक करोड़ से अधिक नागरिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो चुके हैं

 

डॉ. सोनी की प्रमुख उपलब्धियों में सरगुजा क्षेत्र में वन संरक्षण अभियान, मनरेगा घोटालों का खुलासा, प्रोटोकॉल घोटाले में फर्जी बिलिंग का पर्दाफाश, पहाड़ी कोरबा जैसे विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों के लिए न्याय सुनिश्चित करना तथा भ्रष्टाचार और अवैध भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध जन आंदोलन शामिल हैं उनके जीवन और संघर्ष पर आधारित हिंदी फिल्म “DK” भी बन चुकी है, जो शीघ्र ही आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी

 

यह अवार्ड डॉ. डी.के. सोनी का 48वां सम्मान है। इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों में हर्ष का माहौल है सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जनहित व सामाजिक न्याय के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment