डॉ अशोक शास्त्री संभागीय अध्यक्ष मनोनित, गठित करेंगे नवीन कार्यकारिणी
[ शैलेन्द्र जोशी ]
नियुक्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज सहित अनेक संगठनों ने किया स्वागत, दी बधाई
धार। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय चौधरी, प्रदेश सचिव सुनील दौराया ने परशुराम चौराहे ( मोहन टॉकज) पर संस्था जय हो, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन नव नियुक्त संभागीय अध्यक्ष डॉ अशोक शास्त्री को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज , राजस्थानीय आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज, प्रेस क्लब के साथियों ने स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता समंदर सिंह पटेल, उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष, कार्यवाहक जिÞलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज के धर्मेंद्र जोशी, सचिव प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष गोटू शुक्ला, डॉ श्रीकांत द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, युवा अध्यक्ष प्रशांत रावल, युवा कार्याध्यक्ष जितेंद्र पंड्या, महामंत्री विजय दवे, ऋषि भार्गव, लालू यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, संजय शर्मा, डॉ तरूण जोशी, प्रफुल जैन, पवन अग्रवात, अवध द्विवेदी, पुनीत तिवारी, नवीन गर्ग, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष डॉ शास्त्री ने स्वागत हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की टीम पहले से ही धार जिले में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। जिसके कारण यहां ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी जागरूकता आई हैं। जिसके चलते व्यापारी भी ग्राहकों से धोखाधड़ी करने से डरने लगे है। अभी इस पर और अधिक कार्य करने की जरूरत हैं। हमारा उद्देश्य शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में और प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूरे इंदौर संभाग में संस्था को और मजबूत करना, जहां संगठन कमजोर है वहां मजबूत संगठन खड़ा करने के साथ वहां की जनता को उपभोक्ता संबंधित समस्याओं के प्रति जागरुक करना होगा। उक्त जानकारी उपभोक्ता उत्थान संगठन के राजेश शर्मा ने दी।