भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
मनेन्द्रगढ़। गौटियापारा चनवारीडाँड स्थित श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया जहां मंदिर के पुजारी पंडित अशोक मिश्रा ने विधि विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।
शाम के समय आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो और ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सौरभ मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मनेन्द्रगढ़ के कलाकारों नरोत्तम शर्मा, मुकेश गुप्ता, रामजी वैश्य, वेद पांडे, गौतम शर्मा, राजा देवानी, गौरव मिश्रा और श्रीमती प्रीति वैश्य ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आये।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, जनपद सदस्य रविशंकर वैश्य, सरपंच सोनू सिंह उरांव, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, प्रदीप जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, पार्षद अनिल प्रजापति, स्वप्निल सिन्हा, जमील शाह, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक संजय सेंगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के भूपेंद्र भंडारकर, सतीश गुप्ता, तरुण, रूपेश, प्रशांत, ज्ञानी, प्रकाश, प्रियांशु, नीतेश, समीर, चिंटू सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर मिसाल पेश की।













