अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शहडोल में संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ

WhatsApp Group Join Now

शहडोल में संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ

शहडोल संभाग के चारों जिले शहडोल अनूपपुर उमरिया और डिंडोरी के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।

 

07 विधाओं में प्रतिभागियों ने की प्रतिस्पर्धा ।

 

संभाग स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान द्वारा विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

मप्र शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 13 नवम्बर 2025 शुक्रवार को शुभम् पैलेश में किया गया ।

 

यह आयोजन ज़िला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस वर्ष महोत्सव की थीम “सांस्कृतिक और नवाचार” पर आधारित रही।

आयोजन का उद्देश्य संभाग के युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

संभाग भर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक अजय सोंधिया द्वारा संभाग स्तरीय कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया गया।

 

भाषण प्रतियोगिता में प्रीतिका पांडे जिला डिंडोरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कविता लेखन की प्रतियोगिता में सुमित तिवारी जिला शहडोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कहानी लेखन की प्रतियोगिता में कृति शुक्ला जिला उमरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग की प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल जिला अनूपपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सामूहिक लोकगीत की प्रतियोगिता में मां शारदा संगीत विद्यालय शहडोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

सामूहिक लोक नृत्य की प्रतियोगिता में शासकीय ज्ञानोदय विचारपुर शहडोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विज्ञान प्रदर्शनी की प्रतियोगिता में किशन खांडे शहडोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की समाप्ति में अतिथि गणों के द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया, अतिथि के रूप में जिला विधिक अधिकारी देवेंद्र सिंह, समाज सेवी सफदर वोहरा, पुष्पराज सिंह ,डॉक्टर एन एल पटेल आदि उपस्थित रहे।

संभाग स्तर पर सभी विजेता प्रतिभागी 16 एवं 17 नवंबर को भोपाल में हो रही राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग शहडोल के द्वारा सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई है।

कुल विजुअल- 08

 

बाइट – अभिषेक दीवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल युवक कल्याण अधिकारी शहडोल

बाइट – दिनेश चंदेल, ब्लॉक क्वाडिनेटर युवक कल्याण विभाग अनूपपुर

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment