अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राजा स्वरुप में भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार

WhatsApp Group Join Now

राजा स्वरुप में भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख माह, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र और त्रिशूल अर्पित कर फूलों की माला भांग, चंदन और आभूषण से श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment