अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला उज्ज्वला समिति की बैठक हुई संपन्न

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन और वितरण में होगी तेजी

एमसीबी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी विष्णु नारायण शुक्ला ने जिला उज्ज्वला समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न की। बैठक में जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालकगण तथा समस्त खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति रही।

भारत सरकार एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नये गैस कनेक्शन के लिये प्राप्त आवेदनों की परीक्षण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक के दौरान प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने संस्थान से जुड़े आवेदनों की संख्या, लंबित मामलों की स्थिति, सत्यापन रिपोर्ट एवं संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया जिससे जरूरतमंद हितग्राहियों को त्वरित लाभ प्रदान किया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उज्ज्वला योजना का लक्ष्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इसलिए लाभ दिलाने में किसी प्रकार की देरी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी एजेंसियां समयसीमा के भीतर सत्यापित प्रकरणों को पोर्टल पर अपडेट करेंगी तथा पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरण अभियान के रूप में पूर्ण प्राथमिकता के साथ किया जायेगा। जिला प्रशासन ने उज्ज्वला योजना के सफल और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सभी एजेंसी संचालकों का सहयोग अपेक्षित बताया और जरूरतमंदों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिये समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment