भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्टर हुकुम सिंह
नौरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का नौरोजाबाद नगर मे प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जी एम तिराहे मे की गई, जहाँ पर कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर तथा आतिशबाजी बाजी कर किया गया
![]()
तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी नौरोजाबाद, कोहका एवं करकेली मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल बाईक रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के काफ़िले को नगर मे प्रवेश कराया गया,नवनियुक्त जिला का यह काफ़िला नौरोजाबाद का संपूर्ण भ्रमण करते हुए बी एम एस कार्यलय के पास पहुँचा, जहाँ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैड बाजे तथा आतिशबाजी के एक बार पुनः हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया, तत्पश्चात पीपल चौक के दुर्गा स्टेज मे नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान में मंचीय कार्यक्रम रखा गया
मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, नौरोजाबाद, कोहका, एवं करकेली मंडल के समस्त जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल को माला पहना कर उनको बधाई दी गई , सम्मान समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा की मैं आप लोगों के द्वारा दिए गए सम्मान को पाकर मेरा दिल बहुत प्रसन्न है ऐसा सम्मान देने के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को दिल की गहराई से हार्दिक बधाई देता हूँ
, और साथ ही आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं की मैं आपके सुख और दुख मे हमेशा साथ खड़ा रहूंगा, उक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान समारोह में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिंह, अशोक तिवारी, बाबूलाल गुप्ता, नौरोजाबाद मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव,मदन सोनी, संजय सोनी, योगेंद्र सिंह,धीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बुधसेन सिंह, सहित सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ,