माटी कला बोर्ड द्वारा 45 दिवसीय टेराकोटा प्रशिक्षण संपन्न
प्रशिक्षणार्थियों को जिला पंचायत सीईओ ने वितरित किए प्रमाण पत्र
अनूपपुर 10 नवंबर 2025/ म.प्र. माटीकला बोर्ड, भोपाल के द्वारा अनुपपुर जिले में 45 दिवसीय टेराकोटा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार 10 नवंबर 2025 को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, अनुपपूर मे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। प्रशिक्षण मे जिले के चयनित प्रतिभागियो ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने सभी प्रशिक्षणार्थीयों को माटी कला बोर्ड से लिए गए सफल प्रशिक्षण का सदुपयोग कर आर्थिक स्वावलंबी बनने की अपील की गई।
उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थीयो को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
इस अवसर पर आजीविका मिशन के डीपीएम श्री शशांक प्रताप सिंह, क्रिप्स संस्था तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रभारी जिला प्रबंधक श्री सत्य सागर सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मिट्टी से निर्मित हस्तकला तथा प्रशिक्षण के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।

















