अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न,  युवाओं के कंधों पर सौंपी गई भारत के भविष्य की जिम्मेदारी:-हीरा सिंह श्याम

WhatsApp Group Join Now

अमरकंटक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न,

 युवाओं के कंधों पर सौंपी गई भारत के भविष्य की जिम्मेदारी:-हीरा सिंह श्याम

 

अनूपपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर की जिला बैठक रविवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित नर्मदा तट के पंचधारा में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ,श्याम श्याम नारायण शुक्ला भाजपा जिला महामंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने की।बैठक में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने पंचधारा के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पिकनिक का भी आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आपसी समरसता का वातावरण बना रहा।

 

संगठनात्मक समीक्षा और संवाद

 

बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। युवा मोर्चा को सौंपी गई जिम्मेदारियों और अभियानों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने प्रत्येक पदाधिकारी की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कार्य को जिम्मेदारी और निष्ठा से पूरा करे।

 

युवाओं पर टिकी है भारत के भविष्य की उम्मीद

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। युवाओं के कंधों पर भारत के भविष्य की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें रचनात्मक और राष्ट्रहितकारी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को सशक्त बनाने से ही पार्टी की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी तथा संगठन अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकेगा।

 

ऊर्जा और उत्साह से भरा युवा मोर्चा

 

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह और ऊर्जा संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। अमरकंटक जैसे धर्मस्थल में आयोजित यह बैठक संगठनात्मक ऊर्जा के साथ साथ आत्मिक शक्ति भी प्रदान करने वाली सिद्ध होगी।

बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment