आज शुक्रवार को शहडोल के शुभम पैलेस मे जिला स्तरीय युवा उत्सव हुआ संपन्न
शहडोल। 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025- 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव 07नवंबर को शुभम पैलेस शहडोल में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र शहडोल के ज़िला समन्वयक आर आर सिंह, प्रियम त्रिपाठी, संजीव निगम, अरुण द्विवेदी, खिरोधर सोंधिया, मंजुला पांडे, नूतन सिंह, दीपिका निगम उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अजय सोधिया ( ब्लाक समन्वयक खेल एवं युवक कल्याण विभाग) ने किया।
07 विधाओं में प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धा की
मप्र शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन ज़िला मुख्यालय के शुभम पैलेस में प्रातः 10 बजे से आरंभ हुआ। इस वर्ष इस युवा उत्सवकी थीम “सांस्कृतिक और नवाचार” पर आधारित रही।
इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। जिलेभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिनमें भाषण प्रतियोगिता में प्राप्ती सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं ओम तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कविता लेखन में सुमित तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्या पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में मंजुला तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं रोशनी पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
वही विज्ञान मॉडल में अनुराग पांडे एवं विभव गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सचिन बैगा तथा संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला की प्रतियोगिता में कुमारी नंदिनी प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पवन कृष्णानंद यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोकगीत में मां शारदा संगीत विद्यालय शहडोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
लोक नृत्य की प्रतियोगिता में साधना चंद्रवंशी ग्रुप शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं प्रशांत माली ग्रुप व्यवहारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं को प्रसस्तिपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिला स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागी 13 नवंबर को होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं और संभाग स्तर में चयन होने के बाद राज्य स्तर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिभागी अपना प्रदर्शन करेंगे।

















