अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

WhatsApp Group Join Now

मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

मनेन्द्रगढ़।”मोर तिरंगा मोर अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नदी पार स्थित गुजराती भवन में किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने एवं हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

कार्यशाला की शुरुआत भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मंचासीन अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल, एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, अभियान के जिला संयोजक लखन लाल श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में तिरंगा यात्रा की आवश्यकता, उद्देश्य एवं जनसहभागिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं बल्कि हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है जिसे हर घर पर लहराना देश के प्रति हमारी श्रद्धा का परिचायक है।

कार्यशाला में जिला स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष मजूमदार ने किया। कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण सत्र, तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने सभी उपस्थित जनों और सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुकेश जायसवाल, जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा, जिला मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह, कविता दिवान, हीरालाल मौर्य, जयंती यादव, जिला कार्यालय मंत्री रमेश यादव,पवन शुक्ला,आनंद गुप्ता, अधि.ज़ीतेन्द्र प्रताप सिंह, माधव सिंह, राजेश कुमार विश्वकर्मा जिला सोशल मिडिया संयोजक मनोज केशरवानी, धर्मपाल सिंह , रमेश कुमार जायसवाल, राम प्रताप गुप्ता, रामकृष्ण, गंगा राम राम भरोस, मुनीम सिंह , रामा शंकर सिंह, श्रीमती कविता दीवान , कलावती सिंह , आशा सिंह, ज्योति गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़, अर्चना विश्वकर्मा मंडल महामंत्री मनेंद्रगढ़, गौरी सिंह जिला उपाध्यक्ष, सरोज यादव जिला उपाध्यक्ष,अनीता सिंह जिला सदस्य केल्हारी, जानकीबाई कुसरो जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़, बबीता सिंह मंडल अध्यक्ष हसदेव मंडल, सुनील मिश्रा समेत जिले भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment