अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला खरगोन मध्य प्रदेश रिपोर्टर अबरार पठान दो गुटों के बीच सरकारी जमीन पर रास्ते का विवाद, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं जानलेवा हमला ,दोनों गुटों पर प्रकरण दर्ज

WhatsApp Group Join Now

जिला खरगोन मध्य प्रदेश

रिपोर्टर अबरार पठान

दो गुटों के बीच सरकारी जमीन पर रास्ते का विवाद, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं जानलेवा हमला ,दोनों गुटों पर प्रकरण दर्ज

खरगोन। 8 अक्टूबर को खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के करही नगर में स्थित गौशाला के बाहर पिछले कई वर्षों से पट्टो के आधार पर अपनी झोपड़ियां बनाकर रह रहे मजलूम परिवारों को 2 वर्ष पूर्व मालन नदी में आई भीषण बाढ़ ने इनकी झोपड़ियां बहा ले जाने के कारण इन्हें बेघर कर दिया था।

उसके बाद उनके पट्टे की भूमि पर नगर के एक तथाकथित स्वयंभू झोला छाप डॉक्टर मदन नायक ने अतिक्रमण कर अपनी भूमि में जाने आने का अवैध रूप से मुरूम,पत्थर, गड़गड़ा जेसीबी से खनन करवा टैक्टरों की सहायता से रास्ता बना लिया। जबकि इसकी उक्त भूमि पर जाने आने का रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में भी यहां से कभी रहा नहीं है। उक्त भूमि पर जाने आने का मार्ग दूसरी जगह से है।

जब इसके द्वारा गौशाला के बाहर, इस भूमि पर रास्ता बनाने के लिए अतिक्रमण किया जा रहा था तब गौशाला अध्यक्ष ने भी लिखित शिकायत अतिरिक्त तहसीलदार, नगर परिषद एवं सीएम हेल्प लाइन पर की थी। जब इन महिलाओं ने उससे अपनी जमीन पर रास्ता ना बनाने का निवेदन किया तो इन्हें दादागिरी बता कर गाली देकर भगा दिया।

इन लोगों ने जैसे तैसे करके बांस बल्ली लकड़ी इकट्ठी करके अपनी झोपड़ियां बनाने का प्रयास किया तो इन महिलाओं के साथ झोला छाप डॉक्टर मदन नायक, उसके पिता, माता, पत्नी राधा मदन नायक (पूर्व पार्षद), उसके भाई, लड़को ने अभद्र व्यवहार कर गालियां दी तथा इन मजलूमों पर संगनमत होकर जान लेवा हमला कर दिया।

इन महिलाओं पर दबंगाई करके लाठियों से पीटा, जिससे इनके सिर एवं हाथ पैरों पर भीषण चोट आई। वो तो उपस्थित लोगों ने बीच बचाव करके इन महिलाओं को बचाया अन्यथा आज किसी की भी जान जा सकती थी। हालांकि पुलिस ने दोनों गुटों पर प्रकरण दर्ज किया है।

 

सूत्रों कि माने तो झोला छाप डॉक्टर मदन नायक ने अवैध रूप से आसपास के छोटे छोटे ग्रामों में मेडिकल प्रैक्टिस करके, लोगों को ठग करके, लाखों रुपया कमाई करके, करही मेन रोड पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके, दो मंजिला पक्का मकान बना रखा है, साथ ही इलाके में इस अवैध कमाई से कई बीघा जमीन खरीद रखी है।

अभी कुछ दिन पूर्व इन्होंने इनके पड़ोसी की जमीन पर भी गुंडागर्दी करके अतिक्रमण करने की कोशिश की थी, जिसकी लिखित शिकायत भी पड़ोसी द्वारा नायब तहसीलदार एवं पुलिस थाने पर की थी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment