जिला खरगोन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अबरार पठान
कसरावद पुलिस ने किराना दुकान में हुई नकबजनी ( चोरी)का सफलतापूर्वक किया खुलासा, घटना में शामिल 02 आरोपीयों को पकड़ने में सफलता प्राप्त
चोरी गया मशरुका किराना सामान एवं नगदी कुल कीमती 10950 रुपए किया बरामद
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग जी के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी महोदय, श्वेता शुक्ला अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को किराना दुकान में हुई नकबजनी में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादी नगीन जैन पिता प्यारचंद जैन जाति जैन उम्र 63 साल निवासी वार्ड क्रं 11 कसरावद ने पुलिस थाना कसरावद पर सूचित किया कि घटना दिनांक 03.11.25 और 04.11.2025 की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात चोर बदमाशों के द्वारा कस्बा कसरावद में स्थित फऱियादी की किराना दुकान की दीवाल तोडकर गल्ले से चिल्लरे, नगदी 5000/ रुपये एवं दुकान में रखा किराना सामान काजू – बादाम के थैला आधा खाली, तेल , घी, खोपरे का तेल, मिर्ची व अन्य घरेलु सामग्री कुल कीमती 15000 रुपए को चोरी कर ले गया। प्राप्त सूचना पर से थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 492/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी की जा रही थी तथा घटना स्थल के आसपास के प्रमुख स्थानों एवं रास्तों का CCTV फुटेज खंगाला गया, किन्तु कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई बाद आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सुदामा पिता विक्रम भील उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 कसरावद एवं इरफान पिता मंगु मुण्डा जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 कसरावद को अभिरक्षा में लिया गया,
जिनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों ने साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया बाद दोनों आरोपियों की निसादेही से चोरी गया मशरुका किराना का सामान एवं नगदी 950 रुपए कुल कीमत 10950 रुपए को बरामद किया गया बाद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्हे बाद कार्यवाही के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। दोनो गिरफ्तार आरोपी काफी सक्रिय थे जिनके विरुद्ध पूर्व से नकबजनी व चोरी के कई अपराध दर्ज है। नियमानुसार पुलिस कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी सुदामा पिता विक्रम भील उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 कसरावद,इरफान पिता मंगु मुण्डा जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 कसरावद
बरामद मशरुका चोरी गया सम्पूर्ण किराना सामान एवं 950 नगदी कुल कीमती 10950 रुपए
आपराधिक रिकार्ड
सुदामा पिता विक्रम भील उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 कसरावद
क्रमांक थाना अप.क्र. धारा 1कसरावद
371/17
380, 511 भादवि
2
कसरावद
20/19
457, 380 भादवि
3
कसरावद
202/19
457, 380 भादवि
4
कसरावद
368/19
457, 380 भादवि
5
कसरावद
396/19
457, 380 भादवि
6
कसरावद
45/20
457, 380 भादवि
7
कसरावद
408/20
457, 380 भादवि
इरफान पिता मंगु मुण्डा जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 कसरावद
क्रमांक
थाना
अप.क्र.
धारा
1
कसरावद
371/17
380, 511 भादवि
2
कसरावद
67/18 457, 380 भादवि 3
कसरावद। 202/19 457, 380 भादवि
सराहनीय योगदान
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर सुश्री श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, प्रआर.404 जितेन्द्र रावत, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.1064 सौरभ बघेल, आर.900 वीरेश, आर.776 रामू भदौरिया, आर.460 राकेश चौहान का विशेष योगदान रहा।

















