अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

दिल्ली धमाके के बाद जिला अलर्ट, कोतमा में बढ़ाई गई पुलिस गश्त, स्टेशन और बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग तेज

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली धमाके के बाद जिला अलर्ट, कोतमा में बढ़ाई गई पुलिस गश्त, स्टेशन और बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग तेज

 

कोतमा। दिल्ली में हुए धमाके की घटना के मद्देनज़र जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र कोतमा में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस दल लगातार आवाजाही पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों को फील्ड में सक्रिय रहने, गश्ती दल की संख्या बढ़ाने, बाजारों में गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं ।

नगर में पुलिस की उपस्थिति बढ़ने से सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment