अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ ने आयोजित किया नववर्ष मिलन समारोह न्यायिक परिवार की एकता और सौहार्द का सशक्त संदेश

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी। जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायालय से जुड़े समस्त न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण और अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जहाँ सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह, रविन्द्र जायसवाल, न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार, विवेक तिवारी, लोकेश कुमार और अधिवक्ता आशीष सिंह ने उपस्थित न्यायिक परिवार को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में केवल विधिक कार्य ही नहीं बल्कि आपसी संवाद और सामंजस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्य संस्कृति और अधिक सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने जिला अधिवक्ता संघ की इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह सौहार्द, भाईचारे और नववर्ष के उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अधिवक्ता आशीष सिंह ने किया वही इस अवसर पर अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने भजन और वरिष्ठ अधिवक्ता विशोक खरे ने गाने की प्रस्तुति दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment