अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एसईसीएल में मजदूरों की हिस्सेदारी और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

WhatsApp Group Join Now

एसईसीएल में मजदूरों की हिस्सेदारी और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

बिलासपुर। एसईसीएल के सीएमडी हरीश दूहन से एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोल इंडिया मानकीकरण समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने मुलाकात कर कोयला उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की

 

बैठक में कोयला उत्पादन, खदानों में कार्यरत स्थायी एवं संविदा मजदूरों की कार्य स्थितियों, मजदूरी संरचना, सुरक्षा मानकों तथा हाल के समय में बढ़ रहे दुर्घटना मामलों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया

 

कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि कोयला उद्योग के निरंतर बढ़ते मुनाफ़े में मजदूरों की भूमिका मुख्य है, अतः लाभांश में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने खदानों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, उपकरणों के मानकीकरण एवं श्रमिक प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया

 

सीएमडी हरीश दूहन ने चर्चा के दौरान उठाए गए बिंदुओं पर सहमति व्यक्त करते हुए सकारात्मक समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया

बैठक को कोयला मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment