अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

डिजिटल मीडिया और जनरेटिव एआई कार्यशाला संपन्न, भविष्य की पत्रकारिता में रचनात्मकता और दक्षता पर जोर

WhatsApp Group Join Now

डिजिटल मीडिया और जनरेटिव एआई कार्यशाला संपन्न, भविष्य की पत्रकारिता में रचनात्मकता और दक्षता पर जोर

 

अमरकंटक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला डिजिटल मीडिया और जनरेटिव एआई का समापन हुआ। कार्यशाला 6 से 8 नवम्बर तक आयोजित की गई, जिसमें मीडिया उद्योग और शिक्षाविदों के विशेषज्ञ डॉ. पवन कौंडल ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया

 

समापन अवसर पर कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने डिजिटल मीडिया तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भावी मीडिया पेशेवरों के लिए रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और नवाचार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फरवरी तक अत्याधुनिक प्रोडक्शन हाउस स्थापित करेगा, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और मीडिया उत्पादन की वास्तविक कार्यप्रणाली से सीधा अनुभव मिलेगा

 

कुलपति ने शोधार्थियों और विद्यार्थियों से एआई उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, मौलिकता बनाए रखने तथा तथ्य-जांच को प्राथमिकता देने की बात कही

 

मुख्य वक्ता डॉ. पवन कौंडल ने कार्यशाला में विद्यार्थियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि विभाग एक प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है

 

कार्यक्रम में प्रो. राघवेंद्र मिश्रा, डीन एवं विभागाध्यक्ष तथा प्रो. मनीषा शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला पाँच सत्रों में संपन्न हुई, जिसमें 85 छात्र और 13 शोधार्थी शामिल हुए

 

समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रो. राघवेंद्र मिश्रा ने इसे सफल शैक्षणिक पहल बताया और कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग सत्य की सेवा के लिए होना चाहिए, न कि उसे भ्रमित करने के लिए

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment