बाबा कमाल के आस्ताने पर चादर पेश करने के साथ धार उर्स की शुरुआत
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
हजरत मौलाना ख्वाजा कमालुद्दीन चिश्ती के सालाना 694 वें उर्स की शुरुआत बाबा के आस्ताने पर दिल्ली और अजमेर से आई चादर शरीफ पेश करने के साथ हुई।
चादर की महफिल की शुरुआत दरगाह के पगड़ीबंद कव्वाल नाहर खा निसार खा शमशेर खां कव्वाल ने की उनके बाद आजम फैजान साबरी कव्वाल व जयपुर के नदीम जाफर कव्वाल ने बाबा कमाल की शान में एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद अंतिम राठौर ने की।
उर्स कमेटी के सदर सुहेल निसार एडवोकेट ने महफ़िल में आए सूफी संतो मंलंगो ओर मेहमानों सहित कमेटी पदाधिकारियों का दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया उसके आज हजरत निजामुद्दीन औलिया दिल्ली और अजमेर से आई चादर बाबा के आस्ताने पर पेश की गई।
उर्स कमेटी सदर सुहेल निसार ने कहा कि आज चादर पेश करने के साथ उर्स की विधिवत शुरुआत हुई है। एडवोकेट खुसरो निसार बख्तियार अहमद नवाब सहित बड़ी संख्या में कमेटी पदाधिकारी व अकीदत मौजूद रहे।
बाइट
सुहैल निसार, सदर उर्स कमेटी, धार


















