इंदौर में दूषित जल पीने से धार के व्यक्ति की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी धार सेhttps://youtu.be/qY8HRmeWomk?si=4q_LKH1H3d1mCAIA
धार के शिव विहार कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश शर्मा अपने पुत्र गौरव शर्मा के घर कुछ दिन बेटे से मिलने के लिए गए थे अचानक 28 तारीख को उनकी स्वास्थ्य बिगड़ा उल्टी दस्त के परिणाम स्वरूप उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया पहले तो परिजनों को समझ ही नहीं पड़ा कि अचानक से उन्हें उल्टी दस्त क्यों हो रहे हैं जो इलाज करने पर भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है जब उन्हें पता चला की भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल पीने से लोगों की मृत्यु हो रही है तथा बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हैं तब उन्हें याद आया कि अभी बीमार होने वाले दिन वह कामाख्या मंदिर में जो की भागीरथपुरा के नजदीक है वहां गए थे जहां उन्होंने चाय तथा काफी एवं पानी का सेवन किया था पास ही में भागीरथपुरा में अपने एक रिश्तेदार के घर भी गए थे जहां भी उन्होंने जलपान किया उनके पूरे लक्षण उल्टी दस्त और डायरिया के थे मेडिकल परीक्षणों के बाद यह स्थिति स्पष्ट भी हो गई थी कि उन्हें मुंह के द्वारा कुछ खाने या पीने से ही संक्रमण हुआ है ऐसा मुंबई हॉस्पिटल के डॉक्टरों का मत था उनके बेटे गौरव शर्मा ने प्रशासन को इस बात से अवगत भी कराया कि यह दूषित जल का ही परिणाम है महापौर पुष्यमित्र भार्गवाने स्वयं फोन पर अस्पताल प्रबंधन को यह निवेदन किया था कि इसे किसी भी प्रकार का भुगतान न लिया जाए उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन ने उनकी बात को न मानते हुए मृत्यु के बाद उनके पुत्र से मेडिकल तथा अस्पताल के समस्त चार्ज वसूल की परिणाम स्वरुप लगभग चार लाख रुपए का इस परिवार को भुगतान करना पड़ा जब उन्हें अस्पताल द्वारा बॉडी दी गई केवल आधार कार्ड में स्थानीय निवासी ना होने से प्रशासन ने दूषित जल से बीमार होना ही नहीं माना
1 बाईट पुत्र गौरव शर्मा
2बाईट परिजन


















