धार के समीप बाग कस्बे में फिल्मी स्टाइल में इनकम टैक्स रेड डाली अपराधियों ने 10 घंटे में ही पुलिस ने किया आरोपियों का पर्दाफाश

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

– धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च को बाग के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाले व्यवसायी राजकुमार मालवीय के घर कुछ बदमाश नकली इनकम टैक्स और सीबीआई अधिकारी बनकर पहुंचे। आरोपियों ने घर में फर्जी रेड डालते हुए परिवार को बंधक बना लिया और सोने के आभूषण तथा नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से पुलिस ने मात्र 10 घंटे में आरोपियों की पहचान कर ली और 48 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नगदी, स्कॉर्पियो और अर्टिगा वाहन सहित कुल लगभग 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है…. वही इसी प्रकार की घटना खंडवा जिले में भी घटित हुई थी आरोपियों का दोनों घटनाओ से कनेक्शन निकला है….. पुलिस की सफलता पर आईजी ने ख़ुशी जाहिर की

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment