ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी की मंशा अनुरूप एवं क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट के अपने साकार करने एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूम्बर से 25 दिसम्बर 2025 के मध्य किया जाना है।
विधानसभा धार क्षेत्रान्तर्गत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर बुधवार को 8 खेलों में यथा-एथलेटिक्स, फुटबॉल, व्हॉलीबाल का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण जेतपूरा, कबड्डी खेल-शासकीय पी.जी.कॉलेज धार, खो-खो खेल-शासकीय आर्दश आवासीय विघालय माण्डु रोड़ धार, कुश्ती खेल-एसपीडीए हॉल धार, बास्केटबाल-डीआरपी लाईन धार में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विधानसभा क्षेत्र धार के चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें।
सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र सोनोने ने खेल प्रतिभागी खिलाड़ियो को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी राजेश शाक्य, बीईओ विष्णु गुप्ता पुरुषोत्तम दुबे मंडल महामंत्री अमित शर्मा जीवन यादव पंकज जाधव समेत जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, सांई सेंटर, खेल संघ संस्था धार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी व आभार अनिरुद्ध चावड़ा ने माना।


















