धामनोद में 30 गौवंश से भरा वाहन पकड़ा, दो नंबर प्लेट का खुलासा, चालक मौके से फरार…
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
मध्यप्रदेश के धामनोद थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई, जब एक संदिग्ध आयशर वाहन से लगभग 30 गौवंश बरामद किए गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया—वाहन पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थीं। एक नंबर प्लेट राजस्थान (आरजे) की थी, जबकि दूसरी एमपी-09 की। इससे वाहन के डबल रजिस्ट्रेशन या फर्जी नंबर प्लेट उपयोग की आशंका जताई जा रही है।
मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। वाहन को थाने लाया गया, जहां धामनोद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन धार से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।
पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
