भगवान के जन्म उत्सव पर खूब झूमे भक्तगण
हमारा धर्म आज के विज्ञान से आगे भागवत व्यास:विनय शुक्ला
राजनगर
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष राजनगर उप क्षेत्र क्षेत्र द्वारा राजनगर कली मंदिर प्रांगण में श्री श्री शत चंडी एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जहां सुबह से ही यज्ञ वेदी का परिक्रमा करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है तो शाम को श्री वृंदावन धाम से पधारे भागवत व्यास आचार्य विनय शुक्ला का प्रवचन सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
जहां यज्ञ के चौथे दिन भक्तों को प्रवचन देते हुए आचार्य विनय शुक्ला ने कहा कि हम जिस विज्ञान की प्रगति की बात आज कर रहे हैं उससे कहीं आगे हमारा धर्म है हम आज जिसकी कल्पना कर रहे हैं कई युगों पहले वह आत्मसात किया जा चुका है आवश्यकता है तो हम सभी को अपने धर्म से जुड़ने की अपने धर्म को सर्वश्रेष्ठ करने की और ईश्वर में आस्था रखने की और यदि हमें ईश्वर में आस्था है तो हम सफल अवश्य होंगे हमको अपने ईश्वर से जुड़ाव रखता होगा ईश्वर कण-कण में है भगवान की माया अपरंपार है न जाने वह किस रूप में कहां पर आकर जन का कल्याण करें जैसे कि पूर्व में भगवान ने कई रूप में आकर जन का कल्याण किया है
जहां यज्ञ चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया जहां पर सर्वप्रथम उप क्षेत्रीय प्रबंधक एमपी सिंह एवं धर्मपत्नी रजनी सिंह ने कमेटी के सदस्यों के साथभगवान की पूजा अर्चना की तत्पश्चात समस्त भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया जहां पर भक्त भगवान की भक्ति में लिन नजर आए इस अवसर पर हरगोविंद सिंह संजय सिंह अवधेश यादव भगवत सिंह ज्ञानेंद्र सिंह मिथिलेश सिंह विजय सिंह सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे