अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

देवेंद्र ने जीता पवार लिफ्टिंग प्रतियोगिता

WhatsApp Group Join Now

देवेंद्र ने जीता पवार लिफ्टिंग प्रतियोगिता

शहडोल। शहडोल के देवेंद्र ने जीता राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता मे दो कास्य पदक ।मास्टर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता केरला मे 2 से 7 अगस्त तक आयोजित हुई 

जिसमे देवेंद्र मिश्रा ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस्कॉट मे 190 किलो ग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान अर्जित करते हुए कास्य पदक जीता वही बेंच प्रेस मे 142.5 किलो ग्राम वजन उठाकर कास्य पदक विजेता बने ।

इसी तरह कुल दो पदक अपने नाम किया , देवेंद्र मिश्रा पूर्व मे भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक विजेता रहे है बताया जाता है की देवेंद्र मिश्रा एक अच्छे ट्रेनर भी हैं आप के द्वारा पावर लिफ्टिंग की ट्रेनिंग दिए हुए 10 से अधिक खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक विजेता रह चुके है ।

देवेंद्र की इस उपलब्धि पर जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तकनीकी निर्देशक पवन गर्ग, एसोसिएशन के सहसचिव प्रमोद विश्वकर्मा,व उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने एवं ज़िले वासियों ने शुभकामनायें दी हैं।

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment