लोकेशन कसरावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाईल 9893586792,,,
कसरावद में भारतीय किसान मजदूर संघ ने किसानों से जुड़ी चार प्रमुख मांगों को लेकर मंडी के गेट पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि किसानों को सीसीआई (CCI) की स्लॉट बुकिंग को लेकर किसान परेशान होते हैं उन्हें परेशान ना किया जाए। संघ की दूसरी मांग यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसानों को दिन में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का जो आश्वासन और घोषणा की गई थी, वह अब तक लागू नहीं की गई है। किसानों को तत्काल प्रभाव से दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए।इसके साथ ही किसान संघ ने खलघाट में हुए शांतिपूर्ण आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। संगठन का कहना है कि आंदोलन के दौरान कलेक्टर द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि किसी भी किसान पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया जाएगा, जिसकी बाइट भारतीय किसान मजदूर संघ के पास उपलब्ध है। इसके बावजूद 17 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, साथ ही 717 अज्ञात किसानों पर भी प्रकरण कायम किए गए हैं। संघ ने इन सभी प्रकरणों को तत्काल वापस लेने की मांग की।इन मांगों को लेकर किसानों ने मंडी परिषद के गेट पर ताला लगाया। बाद में तहसीलदार कैलाश डाबर द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर संगठन ने अपना ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के पश्चात भारतीय किसान मजदूर संघ ने मंडी परिषद का गेट खोलते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त कर दिया।


















