अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सिंचाई योजनाओं से पानी छोड़ने की मांगें तेज होई गई 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

,किसान लगातार पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे

 

 

खरगोन। जिले में रबी फसलों की बुआई के बाद से सिंचाई योजनाओं से पानी छोड़ने की मांगें तेज होई गई है। किसान लगातार पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे है।

गुरुवार को राघोगढ़, दखनीपुरा, भेसावद, हीरापुर, डाबरी आदि गांवों के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर क्षेत्र की बलकवाड़ा उद्वहन नहर में पानी छोड़ने की मांग की। किसानों ने बताया खेतों में खड़ी गेंहू, चना आदि फसल सूख रही हैं इससे किसान परेशान है। निजी स्त्रोतों से सिचाई की व्यवस्था नही होने से फसलों को बचाना चुनोती बन गया है। नहर में पानी नहीं आया तो लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया योजना से सम्बंधित जिम्मेदारों से संपर्क करने पर वह भी समस्या का निराकरण नही कर रहे न ही संतोषजनक जवाब दे रहे।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment