अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सिद्धबाबा मेला से पहले सड़क के मरम्मत की मांग

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

पी मनी जायसवाल ने एमसीबी कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। मकर संक्रांति पर आस्था और विश्वास का केंद्र बनने वाले सिद्धबाबा भगवान मंदिर में लगने वाले जिले के सबसे बड़े मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से सिद्धबाबा पहाड़ी तक की जर्जर सड़क इस उत्साह में बाधा बनती नजर आ रही है। खराब और उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है।

इसी समस्या को गंभीरता से उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पी. मनी जायसवाल ने एमसीबी जिले के कलेक्टर को पत्र सौंपकर पहुंच मार्ग के शीघ्र मरम्मतीकरण की मांग की है। उन्होंने बताया कि मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले का यह सबसे बड़ा मेला है जिसमें मनेन्द्रगढ़, झगराखाण्ड, खोंगापानी सहित आसपास के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के राजनगर, बिजुरी, कोतमा और मरवाही क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि एन.एच.-43 से सिद्धबाबा पहाड़ी तक का मार्ग वर्तमान में बेहद खराब स्थिति में है। गड्ढों और असमतल सतह के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह मार्ग काफी कष्टदायक साबित होता है। यह मार्ग भरतपुर-सोनहत विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मनेन्द्रगढ़ वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां समय रहते मरम्मत बेहद जरूरी है।

पी. मनी जायसवाल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मकर संक्रांति से पूर्व मनेन्द्रगढ़ वनपरिक्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर सड़क का मरम्मतीकरण कराया जाये। इससे ना केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिलेगा बल्कि जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले सिद्धबाबा मेले की गरिमा भी बनी रहेगी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment