अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नगर में प्रवेश कर रहे भालू को लेकर की गई कार्यवाही की मांग

WhatsApp Group Join Now

नगर में प्रवेश कर रहे भालू को लेकर की गई कार्यवाही की मांग

 

https://youtube.com/shorts/YH00yDMM674?si=G813SpB8a-A_Qqig

जान माल की रक्षा के लिए भालू का शीघ्र किया जाए रेस्क्यू

अनूपपुर। जिले के वन पर क्षेत्र कोतमा के लतार सर्किल अंतर्गत कच्छ क्रमांक आर एफ 456 एवं पी 460 तथा उसके आसपास जमुना कॉलोनी वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में पिछले तीन चार माह से जंगली वन प्राणी भालू रिहायशी क्षेत्र में निरंतर प्रवेश कर है। और इसके पूर्वी कई बार भालू की दस्तक इस क्षेत्र में हो चुकी है भालू के क्षेत्र में निरंतर आगमन होने से जहां क्षेत्र में रहने वालों के जान माल पर खतरा बना हुआ है तो वही संरक्षित वन प्राणी भालू के जीवन पर भी खतरा बना हुआ है ऐसी स्थिति में मानव जीवन एवं बन प्राणी के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल रिहायशी क्षेत्र में निरंतर विचरण करने वाले वन प्राणी भालू को पड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके

जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह ने उपरोक्त मांग पत्र वन मंडल अधिकारी अनूपपुर को देते हुए कहां की
भालू के क्षेत्र में हो रहे निरंतर प्रवेश की जानकारी पत्राचार दूरभाष तथा फोटो वीडियो के माध्यम से वन मंडल अधिकारी एवं उनके अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हमारे तथा क्षेत्र के लोगों के द्वारा दिया जा रहा है लेकिन वन मंडल अधिकारी एवं उनके अधिनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र में विचरण कर रहे वन प्राणी भालू को पकड़ने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र में जहां लोगों में भय का वातावरण निर्मित है

तो वही उनके जान माल का खतरा निरंतर बना हुआ है इतना ही नहीं अपने बचाव में कहीं क्षेत्र की जनता भालू के जीवन को चोट पहुंचा ना दे इसलिए समय रहते भालू को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाना जनहित में होगा।
वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह ने जनहित एवं वन प्राणी हित को ध्यान में रखते हुए अनूपपुर वन मंडल अधिकारी को पत्र प्रेषित कर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है कि अति शीघ्र विशेष दल का गठन कर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे भालू को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment