अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का ऊर्जा से भरा बैटन मार्च

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

शहर खेल दिवस के रंग में रंगा, तैयारियाँ अंतिम चरण पर

मनेन्द्रगढ़। नगर का माहौल शुक्रवार को कुछ खास रहा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की छात्र परिषद द्वारा निकाली गई बैटन मार्च (मशाल रैली) ने पूरे शहर को उत्साह और खेल भावना से भर दिया। आगामी वार्षिक खेल दिवस 2025–26 की तैयारियों के तहत आयोजित यह रैली ना सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनी बल्कि इसने नगरवासियों को भी आयोजन के प्रति जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

रैली के दौरान नगर के प्रमुख स्थानों पर गणमान्य नागरिकों ने मशाल प्रज्वलित कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ए. टोप्पो, जिला शिक्षाधिकारी आर. पी. मिरे, थाना प्रभारी दीपेश सैनी तथा स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य शामिल रहे। सभी ने बच्चों की पहल की सराहना करते हुए खेल दिवस में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।

रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर में हुई जहाँ प्राचार्य बसंत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अनुशासन से सजी पंक्तियों में आगे बढ़ते विद्यार्थी, हाथों में विद्यालय का ध्वज और बैटन साथ में स्कूल बैंड पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचते रहे।

रैली मुख्य सड़कों, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों और मोहल्लों से होकर गुज़री। छात्र परिषद के सदस्यों ने लोगों से संवाद कर खेल दिवस के लिये आमंत्रण पत्र वितरित किये और कार्यक्रम की विशेषताओं से अवगत कराया।

विद्यालय के खेल प्रभारी राजेंद्र मंडल ने बताया कि इस बार खेल दिवस को और भी विशेष बनाने के लिए एथलेटिक्स, टीम गेम्स, योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल की गई हैं। उनके अनुसार बैटन मार्च केवल सूचना का माध्यम नहीं बल्कि यह छात्रों में लीडरशिप, टीमवर्क और सामाजिक जागरूकता विकसित करने का अवसर भी है। रैली के सफल समापन के साथ स्कूल में खेल दिवस की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। विद्यालय परिवार ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छात्रों का मनोबल बढ़ाएँ और खेल दिवस को एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बनायें।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment