अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

दीपेश सैनी ने संभाली मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली की कमान जनसहयोग के बल पर अपराध और नशे पर लगेगी रोक

WhatsApp Group Join Now

दीपेश सैनी ने संभाली मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली की कमान

जनसहयोग के बल पर अपराध और नशे पर लगेगी रोक

एमसीबी। जिले में हाल ही में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंगज द्वारा किये गये विभागीय फेरबदल के तहत निरीक्षक दीपेश सैनी ने शुक्रवार की शाम सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ का प्रभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सैनी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया और स्टाफ के साथ परिचय बैठक भी की।

मीडिया से बातचीत निरीक्षक दीपेश सैनी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल ही अपराध नियंत्रण की सबसे बड़ी कुंजी है।

अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। कानून व्यवस्था बनाए रखना सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रात्रि गश्त को और सशक्त किया जायेगा साथ ही संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना है। थाने में आने वाले हर व्यक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार और त्वरित समाधान उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा।

पदभार संभालने के बाद निरीक्षण के दौरान श्री सैनी ने रिकॉर्ड रूम, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के निर्देश दिए।

बताया जाता है कि दीपेश सैनी पूर्व में जनकपुर, चिरमिरी और झगराखाण्ड और खड़गवां थाने में पदस्थ रहे हैं जहां उनके कार्यकाल को अनुकरणीय माना गया। उन्होंने नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कई मामलों का सफल खुलासा किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ में कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और अपराध तथा नशे के व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण होगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment