अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मध्यप्रदेश किसान सभा के बैठक में लिया आन्दोलन का निर्णय

WhatsApp Group Join Now

मध्यप्रदेश किसान सभा के बैठक में लिया आन्दोलन का निर्णय

 

13 अगस्त के आन्दोलन का निर्णय स्थगित 21 अगस्त को करेंगे एसडीएम कार्यालय जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन।

 

दिनांक 5 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर की बैठक ग्राम पंचायत पड़रिया में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता कामरेड रमेश सिंह ने किया।

बैठक में मार्गदर्शन के लिए मध्यप्रदेश किसान सभा राज्य समिति भोपाल से महासचिव कामरेड अखिलेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक में रिपोर्ट रखते हुए मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर के महासचिव कामरेड दलवीर केवट ने कहा कि वन्य जीव हांथी के उत्पात से कई गांव परेशान हैं। वर्षांत के दिनों में जहां ग्रामीणों के आवासीय घर को तोड़ फोड़ करती वहीं किसान महंगी महंगी वीज खरीद कर फ़सल तैयार करता जिसे अपना आहार बना कर नष्ट कर देता है। कई परिवार के स्टाक किये अनाज को आहार बना लेने के कारण वह परिवार रहने एवं खानें के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तिपान नदी में विगत दिवस 25 जुलाई को ग्राम पंचायत झाईताल निवासी राजकुमार भैना वह गया था जिसका कि आज तक कोई पता नहीं है।

बैठक में उपस्थित महासचिव के रिपोर्ट पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर एवं तमाम त्योहार एवं उत्सव को देखते हुए 13 अगस्त को होने वाले आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 21 अगस्त 2025 को एसडीएम कार्यालय जैतहरी जिला अनूपपुर के समक्ष आन्दोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त आशय की जानकारी सीटू जिला समिति अनूपपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि आन्दोलन में जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर भी सामिल होने के लिए जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगी। बैठक में सीटू जिला समिति अनूपपुर के अध्यक्ष का रामू यादव,

कार्यवाहक अध्यक्ष का जुगुल किशोर, महासचिव का इन्द्र पति सिंह का ओमप्रकाश, आदिवासी नेता का तेरसू सिंह गोड़,का बिरसु बैगा, किसान नेता का ललन सिंह,का दयाराम उपसरपंच चोरभठी,का आनंद राम, का भगवान दास,का मोती लाल रजक,का आनंद राम, आदि नेता मौजूद रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment