नेशनल हाईवे पर मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, पलटकर मकान से टकराई, 5 युवकों की दर्दनाक मौत
अयोध्या बी.एल. सिंह
अनूपपुर=सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे-43 पर बेंलिया और झिरिया टोला के बीच रेऊंदा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार में दौड़ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो करीब 100 मीटर तक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खाती हुई एक निर्माणाधीन मकान की दीवार से जा टकराई।
इस भीषण हादसे में सौरभ प्रधान, शुभम अहिरवार, राहुल केवट (तीनों निवासी छोट बेंलिया), पुष्पेंद्र घसिया (निवासी छोहरी) और बाइक सवार अमृत लाल चौधरी (ढोलक वादक, निवासी निगवानी उरतान) की मौत हो गई। तीन युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। हादसे में घायल अन्य युवकों को गंभीर हालत में अनूपपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सभी मृतकों की उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो छोट बेंलिया निवासी भोला केवट के घर से निकली थी और उसके पुत्र सहित कुछ युवक सैर-सपाटे के लिए झिरिया टोला की ओर गए थे। लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। बाइक सवार अमृत चौधरी राजनगर से अपनी ढोलक बनवाकर लौट रहा था, लेकिन तेज रफ्तार ने उसकी जिंदगी छीन ली। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे चारों ओर बिखर गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक द्वारा अपनी पुलिस टीम क़ो धटना स्थल के लिए रवाना किया गया मौके पहुंची टीम द्वारा तुरंत शव वाहन व एंबुलेंस क़ो मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम के साथ नगर परिषद डोला के सफाई मित्रों ने भी पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। मृतकों के शवों को कोतमा अस्पताल भेजा गया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।
इस दर्दनाक घटना ने बेंलिया, रेऊंदा और आसपास के इलाकों में मातम पसरा दिया है। लोगों का कहना है कि अगर रफ्तार पर नियंत्रण होता, तो शायद पाँच युवकों की जिंदगी बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेंलिया में मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, 3 की मौके पर व 2 की रास्ते मे हुईं मौत
अयोध्या बी.एल. सिंह, अनूपपुर
अनूपपुर= सोमवार की सुबह तक़रीवन 10:30 बजे बेंलिया गांव की सड़क पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। झिरिया टोला से बेंलिया की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को इतनी बेरहमी से कुचला कि उसका चेहरा पहचानना तक मुश्किल हो गया। टक्कर के बाद वाहन करीब 100 मीटर तक बेकाबू दौड़ता हुआ एक घर में घुसकर पलट गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात में से 2 लोगों की मौके पर व 2 की रास्ते मे ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
बाइक चालक की पहचान गाड़ी के नंबर से निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी के रूप में हुई। वह बैड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही काल के गाल में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे चारों ओर बिखर गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद पूरे बेंलिया गांव में मातम पसर गया। चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजों से माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल निकटतम अस्पताल रवाना किया गया।
पुलिस ने मृतकों के शव को कोतमा व बिजुरी अस्पताल भेजा, जहाँ पोस्टमार्टम उपरांत उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही नगर परिषद डोला के सफाई मित्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दर्दनाक मंजर बेंलिया ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों को भी झकझोर गया है। लोग अब भी सवाल कर रहे हैं—अगर रफ्तार पर लगाम होती, तो शायद पांच जिंदगियाँ बच जातीं।
बेंलिया में मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, 3 की मौके पर व 2 की रास्ते मे हुईं मौत
अयोध्या बी.एल. सिंह, अनूपपुर
अनूपपुर= सोमवार की सुबह 10 :30 बजे बेंलिया गांव की सड़क पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। झिरिया टोला से बेंलिया की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को इतनी बेरहमी से कुचला कि उसका चेहरा पहचानना तक मुश्किल हो गया। टक्कर के बाद वाहन करीब 100 मीटर तक बेकाबू दौड़ता हुआ एक घर में घुसकर पलट गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात में से 2 लोगों की मौके पर व 2 की रास्ते मे ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।